युवक ने पुलिस को देख नदी में छलांग लगाई:डूबने से मौत,छापेमारी करने गई थी पुलिस; ग्रामीणों में आक्रोश
बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस शराब तस्करी की सूचना पर राजोपुर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी।पुलिस को देखकर युवक धारो यादव (30) ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। वह राजोपुर के वार्ड नंबर 02 निवासी रामजतन यादव का बेटा था।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक के नदी में कूदने के बाद पुलिस वहां से चली गई और कोई बचाव कार्य नहीं किया। इससे लोगों में गुस्सा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, धारो यादव का संबंध शराब तस्करी से था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गांव में तनाव का माहौल है।