Muzaffarpur

अवैध खाद के भंडारण, निर्माण और बिक्री का खुलासा,गांव से 208 बोरी खाद बरामद

मुजफ्फरपुर।बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर गांव में पुलिस ने अवैध खाद के भंडारण, निर्माण और बिक्री का खुलासा किया है। छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 208 बोरी खाद, निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी की निगरानी और पूर्वी-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम में बरियारपुर थानाध्यक्ष शिवचंद्र यादव भी शामिल थे। पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके से 14 पीस रंग, तीन बाल्टी, 10 धागा, दो मग, दो कुदाल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 601 खाली बोरियां बरामद की गई। मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पूर्वी डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया और अवैध खाद व उससे संबंधित सामग्री बरामद की।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *