Patna

पटना में 531 प्रतिष्ठानों पर छापे में खुली मिलावट की पोल:न दूध शुद्ध,न पनीर और मिठाइयां

पटना,बिहार के बाजारों में कुछ भी भरोसेमंद नहीं रह गया है। न तो बच्चों का दूध सुरक्षित है और न ही मिठाइयां। पनीर, घी, आटा, मैदा और चावल तक में मिलावट हो रही है। खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा राज्यभर के 531 होटलों, रेस्तरां और मिठाई दुकानों की पड़ताल में मिलावट, सड़ांध और एक्सपायरी सामान की भरमार मिली है। कई नामी प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी दूध-घी, सड़ा-दुर्गंधयुक्त पनीर और बासी मिठाइयां मिलीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पैकेज्ड पेयजल के कारोबार में भी बिना वैध लाइसेंस संचालन की शिकायतें सही पाई गईं। इस वजह से तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि 15 के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की गई है। बड़ी संख्या में कारोबारियों को सुधार के नोटिस दिए गए हैं।इस बीच शनिवार को जक्कनपुर स्थित द केक्स डिलाइट में साफ-सफाई, ड्रेनेज और भंडारण की कमियां मिलीं। एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। बड़ी पहाड़ी स्थित विन्नी रिटेल्स में कीट, गंदे कंटेनर और एक्सपायरी कच्चा माल मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन बंद रखने को कहा गया।

 

कहां क्या गड़बड़ी मिली

संतोष स्वीट्स, विजय नगर : 3344 किलो मिल्क केक और 112 किलो पेड़ा जब्त, कीमत-5.24 लाख।

गोवर्धन स्वीट्स, हनुमान नगर : 170 किलो दुर्गंधयुक्त मिठाई और पनीर मिला। ब्लिंकिट स्टोर : 40 लीटर एक्सपायरी अमूल दूध मिला।

9 टू 9 स्टोर, एसके नगर : 120 लीटर एक्सपायरी घी, 49 किलो खराब आटा, 6 किलो मसाला और 49 किलो मैदा मिला।

बारबेक्यू नेशन, बुद्धमार्ग : 30 किलो दुर्गंधयुक्त पनीर मिला, 15 किलो पैक्ड चिकन के उपयोग पर रोक।

बारबेक्यू नेशन, फ्रेजर रोड : 20 लीटर जला हुआ तेल नष्ट, ब्रेड में कीड़े मिलने पर कार्रवाई।

केएफसी, बोरिंग कैनाल रोड : साफ-सफाई की कमी और प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास का इस्तेमाल।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-सेहत से समझौता स्वीकार्य नहीं

 

सभी कारोबारियों को खाद्य संरक्षा से जुड़े मानकों का अनुपालन हर हाल में करना होगा। आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, गुणवत्तापूर्ण सामग्री और वैध लाइसेंस से संबंधित सभी नियमों का पालन करना होगा।-निशांत, स्वास्थ्य मंत्री

 

सबसे ज्यादा गड़बड़ी पटना में मिली

 

पटना में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां मिलीं। यहां 15340 लीटर पैकेज्ड पेयजल, 3456 किलोग्राम मिल्क केक, 155 किलोग्राम गुलाब जामुन, 96 किलोग्राम रसगुल्ला और 170 किलोग्राम मिठाई और पनीर जब्त किए गए। इसके अलावा होटल गार्गी ग्रैंड, पाटलिपुत्र एग्जॉटिका, द पनाश, होटल मौर्या और अन्य प्रतिष्ठानों में भी गड़बड़ियां मिलीं। रसोई की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के भंडारण, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और पानी की जांच से संबंधित कमियां देखी गईं। इन प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *