शाहपुर पटोरी में पति-पत्नी के रिश्ते में दरार:NGO की टीम सुलह कराने में जुटी
समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में मोहम्मद सलमान खान और बेगम परवीन के बीच रिश्ते में दरार आ गई है। छह साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन दो साल बाद ही दिक्कतें शुरू हो गईं।NGO की टीम इस मामले में सुलह कराने की कोशिश कर रही है। टीम के सरिता राज, सुबोध कुमार चौधरी, प्रेम कुमार यादव, शंभू कुमार और सरफराज जमील इस पहल में शामिल हैं।
पति सलमान खान का आरोप है कि उनकी पत्नी दिल्ली में अलग-अलग लड़कों से मिलती है। एक बेटी होने के बाद उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं। शाहपुर पटोरी थाना के पुलिस अधिकारी भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर मामला सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।