चलती कार में लगी आग, चालक झुलसा:स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग पर काबू पाया
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव के समीप शनिवार को अचानक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलकर राख हो गई।
इस घटना में कार चालक सह मालिक भी झुलस गया। घायल की पहचान भगवानपुर डढ़िया गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी राम कुमार सिंह के पुत्र गौतम कुमार उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गरहां थाना की पुलिस वाहन गश्ती टीम के पदाधिकारी विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया, जिससे आसपास कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
बोचहां न्यू मार्केट से घर लौटने के दौरान हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार बोचहां न्यू मार्केट से अपनी कार लेकर भगवानपुर डढ़िया स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान हमीदपुर गांव के समीप अचानक कार से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने कार को सड़क किनारे लीची बगान के पास रोक दिया और बाहर निकलने के लिए कूद पड़े। दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
गरहां थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि कार में अचानक आग लगने से चालक झुलस गया है। वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
