Patna

युवक को बंधक बनाकर 2 लाख ऑनलाइन वसूली के आरोप में अपर थानाध्यक्ष निलंबित

हाजीपुर,जढ़ुआ ओपी में युवक को बंधक बनाकर 2 लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन वसूली के आरोपों से जुड़ी खबर का असर हुआ है। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए जढ़ुआ ओपी के अपर थानाध्यक्ष भोला कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर ही युवक से वसूली का आरोप लगा था। पीड़ित अरविंद कुमार ने वायरल वीडियो में आरोप लगाया था कि 1 अक्टूबर को उसे वीडियो वायरल करने तथा थाना ले जाने की धमकी देकर दबाव बनाया गया। उसके परिचितों से पहले 50 हजार, फिर 90 हजार रुपए अलग-अलग खातों तथा नंबरों पर ऑनलाइन मंगवाए गए। अन्य भुगतानों को मिलाकर कुल रकम 2 लाख रुपए से अधिक होने का दावा किया गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

-वायरल ऑडियो से बढ़ी थी गंभीरता

 

मामले में वायरल ऑडियो ने भी सवाल खड़े किए थे। इसमें अपर प्रभारी भोला कुमार की बताई जा रही आवाज में पत्रकार से अपना नाम मामले में नहीं आने देने की बात कहे जाने का दावा था। हालांकि, इस मामले को पुलिस प्रशासन ने जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए फाइल बंद कर दी।

 

शिकायत में मोबाइल तथा वाहन जब्त कर दबाव बनाने, पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की संलिप्तता के आरोप लगाए गए थे। बीते दिनों सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने जढ़ुआ ओपी पहुंचकर मामले की छानबीन की थी। अब एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है। आरोपों की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

1 अक्टूबर को घटना घटी थी। 4 अक्टूबर को घटना प्रकाश में आई थी । जिसमें देह व्यापार में संलिप्त दो युवक एवं युक्ली को पुलिस के साथ कुछ यूट्यूबर नेता के मकान में ले जाकर बंधक बनाकर लाए थे। जिससे मोबाइल पर लगभग ₹200000 का ट्रांजैक्शन किया गया था। अलग-अलग नंबरों पर । घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच कर थानेदार समेत अपर थाना अध्यक्ष को निलंबित किया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *