रोसड़ा-बड़ी मइया के खुले पट, भक्तों की उमड़ी भीड़:लगी लंबी कतारें
समस्तीपुर के रोसड़ा में शारदीय नवरात्र के मौके पर बड़ी मइया के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार को मां के पट खुलते ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लग गई।पट खुलने से पहले ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जमा हो गए थे। मां की पहली झलक पाने के लिए भक्तों में उत्साह दिखा। उन्होंने श्रद्धा से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर और आसपास के इलाकों में मां के जयकारे सुनाई देते रहे। श्रद्धालु कतार में लगकर दर्शन का इंतजार करते दिखे। कई भक्तों ने मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।बड़ी मइया के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर दिखी। नवरात्र में मां के दर्शन के लिए दूर-दराज से भी भक्त पहुंच रहे हैं।