Patna

बिहार में 496 करोड़ से बिछेगी नई रेल लाइन, 20KM लंबे प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

पटना।बिहार में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में अब जमुई जिले में झाझा-बटिया रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 20 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी. इसे लेकर कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो वित्तीय वर्ष 2027-28 में ट्रैक बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कितनी की जाएगी जमीन अधिग्रहित?

जानकारी के मुताबिक, झाझा-बटिया रेल लाइन के बिछाने में लगभग 496.37 करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं. ट्रैक बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम किया जाना है. करीब 179.28 एकड़ रैयती जमीन के लिए 205 करोड़ रुपये खर्च किया जा सकता है. इसके साथ ही 179.28 एकड़ सरकारी जमीन को भी अधिग्रहित करने के लिए चिन्हित किया गया है.

 

जिला प्रशासन ने रेलवे को दिया ब्योरा

झाझा-बटिया रेल लाइन को लेकर बताया जा रहा है कि तत्कालीन रेल मंत्री पियूष गोयल और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी. लेकिन अब जाकर इस पर काम शुरू होने वाला है. जिला प्रशासन की तरफ से जमीन से जुड़ा ब्योरा और अनुमानित खर्च भी रेलवे को भेज दिया गया है. रेलवे से मंजूरी मिलते ही जमीन मालिकों को मुआवजा दे दिया जाएगा. इसके अलावा सरकारी जमीन का हस्तांतरण कर दिया जाएगा.

 

ROB और पुल-पुलियों का होगा निर्माण

20 किलोमीटर लंबे रेल प्रोजेक्ट में दो जगह पर रेलवे स्टेशन बनाया जाना है. मिली जानकारी के अनुसार, सोनो और बटिया, इन दोनों जगहों पर रेलवे स्टेशन बनाए जायेंगे. इसके साथ ही 5 रेलवे ओवरब्रिज और 4 रेलवे अंडरब्रिज बनाए जायेंगे. इसके अलावा लगभग 49 पुल-पुलियों का निर्माण भी किए जाने की योजना है.

 

रेलवे कनेक्टिविटी होगी मजबूत

इस तरह से देखा जाए तो यह प्रोजेक्ट बेहद खास माना जा रहा है. जिले में लोगों को मजबूत रेल कनेक्टिविटी मिलने के साथ-साथ आसपास के जिलों तक पहुंचना भी आसान होगा. रेल लाइन का निर्माण पूरा होने से बांका, नवादा और झारखंड तक पहुंचना लोगों के लिए आसान हो सकेगा. जमुई जिले के जिन भी इलाकों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, उसे चिन्हित कर लिया गया है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *