दलसिंहसराय में शराब लदा ट्रक जब्त,डैनी चौक के पास 1837 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार
समस्तीपुर। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने रविवार सुबह दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास छापेमारी कर 1837 लीटर विदेशी शराब लदा छह चक्का ट्रक जब्त किया। ट्रक से 206 कार्टन शराब बरामद हुई। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के शेखपुरा अहीर थाना क्षेत्र निवासी सलाहुद्दीन (24) के रूप में हुई है।
उत्पाद विभाग को शनिवार की मध्य रात्रि में शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने दलसिंहसराय से मुसरीघरारी जाने वाली सड़क पर ट्रक का पीछा कर डैनी चौक के पास उसे रोक लिया। चालक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। जब्त शराब में ग्रीन लेबल और इंपीरियल ब्लू व्हिस्की शामिल है।
गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, ट्रक मालिक के विरुद्ध भी अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम का नेतृत्व पटोरी मद्य निषेध थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। टीम में एएसआई राकेश कुमार भी शामिल थे। इसकी जानकारी मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
