Begusarai

रिफाइनरी के भारी वाहन से लगा भीषण जाम:सिमरिया गंगा घाट जानेवाले 5 घंटे तक जाम में फंसे 

बेगूसराय,दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए शनिवार सुबह से ही सिमरिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान रिफाइनरी के एक भारी वाहन के गुजरने से उर्वरक नगर गेट नंबर-1 से सिमरिया गंगा घाट तक भीषण जाम लग गया। बारिश के बीच श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे। कई वाहन चालकों को घाट तक पहुंचने में करीब पांच घंटे लग गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे के बाद चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलों की लंबी कतारें लगने लगीं। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। बारिश के कारण जाम में फंसे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

 

भारी वाहन को निकालने के लिए किया गया वन-वे

 

जाम का एक प्रमुख कारण कोलकाता से रिफाइनरी के लिए आया भारी सामान लदा वाहन बताया गया। इस वाहन को रास्ते से निकालने के लिए बीहट-एफसीआई थाना के सामने सड़क पर यातायात को वन-वे किया गया था। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और देखते ही देखते जाम लंबा होता चला गया।

 

 

 

पुलिस ने घंटों मशक्कत कर संभाला यातायात

 

जाम की सूचना मिलने पर एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घंटों मशक्कत कर वाहनों को आगे बढ़ाने और यातायात सुचारु करने का प्रयास किया। इसके बावजूद शाम 7 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान आंधी-तूफान ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

 

दुर्गा पूजा और गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच भारी वाहन के आवागमन और यातायात प्रबंधन को लेकर परेशानी सामने आई। घंटों जाम में फंसे श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *