Indian RailwaysNew To India

Railways:गुजरात,महाराष्‍ट्र और ब‍िहार की इन ट्रेनों में नहीं म‍िलेगी अब वेट‍िंग,रेलवे करने जा रहा ये खास इंतजाम ।

Indian Railways:नई द‍िल्‍ली. ग्रीष्‍मकालीन छुट्ट‍ियों के चलते अब ट्रेनों में यात्र‍ियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है. इस वजह से ट्रेनों में लंबी वेट‍िंग भी शुरू हो गई है. इसके मद्देनजर रेलयात्र‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए मौजूदा ट्रेनों में स्‍थाई/अस्‍थाई तौर पर अत‍िर‍िक्‍त कोच बढ़ाने की व्‍यवस्‍था भी लगातार कर रही है. इस द‍िशा में उत्‍तर पश्च‍िम रेलवे (North Western Railway) की ओर से कदम उठाया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेलवे जोन की तरफ से 12 ट्रेनों में अस्‍थाई कोच जोड़ने का न‍िर्णय ल‍िया है ज‍िससे क‍ि यात्र‍ियों की वेट‍िंग को कम करने के साथ-साथ उनको ज्‍यादा बर्थ की सुव‍िधा दी जा सकेगी. इन 12 ट्रेनों में अत‍िर‍िक्‍त अस्‍थाई कोच जुड़ने से द‍िल्‍ली, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, हर‍ियाणा, पंजाब, ह‍िमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्‍ट्र, ब‍िहार समेत कई अन्‍य राज्‍यों का आवागमन करने वाले यात्र‍ियों का सफर आसान बन सकेगा.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे द्वारा लम्बी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी रेलसेवाओं में 07 कोचों की अस्थाई बढ़ोत्‍तरी की जा रही है जोक‍ि न‍िम्‍नानुसार लागू रहेगी:-

1. गाडी संख्या 22915/22916, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 06.06.2213.06.22 को तथा हिसार से दिनांक 07.06.2214.06.22 को 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोचों की अस्थाई बढ़ोत्‍तरी की जा रही है.

2. गाडी संख्या 19573/19574, ओखा-जयपुर-ओखा रेलसेवा में ओखा से दिनांक 06.06.22 से 27.06.22 तक तथा जयपुर से दिनांक 07.06.22 से 28.06.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्‍तरी की जा रही है.

3. गाडी संख्या 20913/20914, राजकोट-दिल्ली सराय-राजकोट रेलसेवा में राजकोट से दिनांक 02.06.22 से 30.06.22 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 03.06.22 से 01.07.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्‍तरी की जा रही है.

4. गाडी संख्या 19269/19270, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा में पोरबंदर से दिनांक 02.06.22 से 30.06.22 (दिनांक 09.06.22 को छोडकर) तक तथा मुजफ्फरपुर से दिनांक 05.06.22 से 03.07.22 (दिनांक 12.06.22 को छोडकर) तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्‍तरी की जा रही है.

5. गाडी संख्या 20937/20938, पोरबंदर-दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा में पोरबंदर से दिनांक 04.06.22 से 28.06.22 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 06.06.22 से 30.06.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्‍तरी की जा रही है.

6. गाडी संख्या 19717/19718, साबरमती-दौलतपुर चौक -साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 01.06.22 से 30.06.22 तक तथा दौलतपुर चौक से दिनांक 02.06.22 से 01.07.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोत्‍तरी की जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!