Samastipur

समस्तीपुर:पुलिस का डंडा लेकर युवक की पिटाई का मामला:पूर्व विधायक ने डीएसपी सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर बाजार में युवक-पुलिस अधिकारी के बीच सड़क उठा-पटक और बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले में अब राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। शुक्रवार को राजद की पूर्व विधायक एज्या यादव ने पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूर्व विधायक ने ज्ञापन में कहा है कि पीड़ित युवक के परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि घटनास्थल पर पहले पुलिस पदाधिकारी ने युवक की गर्दन पकड़कर दबाने का प्रयास किया, जिसके बाद युवक पुलिस पदाधिकारी से उलझ गया।

 

इस दौरान दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई हुई। इसी बीच मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता बताए जा रहे जितेंद्र कुमार सिन्हा ने महिला पुलिसकर्मी से डंडा लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

 

मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

 

एज्या यादव ने डीएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस कानून के तहत किसी व्यक्ति को पुलिस का डंडा लेकर सरेआम सड़क पर युवक की पिटाई करने का अधिकार मिल जाता है।

 

दो दिन पहले मोहिउद्दीननगर बाजार में एक महिला के साथ छेड़खानी की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस टीम से भिड़ गया। युवक और पुलिस पदाधिकारी के बीच सड़क पर काफी देर तक हाथापाई हुई। इस दौरान दोनों कई बार कीचड़ में भी गिर गए।इसी बीच मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता बताए जा रहे जितेंद्र कुमार सिन्हा ने एक महिला पुलिसकर्मी से डंडा लेकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति युवक के पैर पर कई बार डंडा मारते दिखाई दे रहा है।

 

पिटाई के बाद युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस टीम उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गई। युवक के पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। वहीं, इस घटना के दौरान पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार को भी चोट लगने की जानकारी मिली है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *