Samastipur

समस्तीपुर:सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा,सड़क जाम

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत में दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दुर्घटना को अंजाम देने वाले फरार वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 122 बी को शुक्रवार को पूरी तरह जाम कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्रामीणों का आरोप था कि एनएच 122 बी पर भारी और अनियंत्रित वाहनों का लगातार तेज गति से परिचालन होने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। इसी लाचारी और लापरवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

प्रशासनिक पहल और चेक वितरण

सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह और मुखिया प्रतिनिधि सुधाकर राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे के बाद जाम हटवाया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से मोबाइल पर दूरभाष पर वार्ता कर मृतकों के आश्रितों को ‘मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना’ के तहत तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निगम झा घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों मृतकों की पत्नियों को 20-20 हजार रुपये का चेक सौंपा। साथ ही विधायक प्रतिनिधि ने अपने निजी कोष से भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

 

अंधकारमय हुआ दो परिवारों का भविष्य

इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक मजदूरी कर अपने परिवारों का भरण-पोषण करते थे. विकास ठाकुर की दो पत्नियां उषा देवी व सविता देवी तथा उनके बच्चे विशाल, विवेक, बबली और राखी हैं, वहीं पप्पू ठाकुर की पत्नी सविता देवी और उनके बच्चे रोशन, मनीष व साक्षी हैं. दोनों की अचानक हुई मौत से इन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अश्विनी यादव, मनीष कुमार, विकास कुमार और महेंद्र राय समेत कई गणमान्य लोग शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते नजर आए.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *