Samastipur

दलसिंहसराय:पहले किया Love फिर जब प्रेमिका हुई गर्भवती तो धोखे से किया गन्दा काम,प्रेमी सहित तीन पर एफआईआर दर्ज।

Love , samastipur, Dalsinghsarai,:दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एक साल पहले गाँव की ही एक लड़की से पहले दोस्ती किया फिर दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी व साथ साथ जीने मरने तक पहुच गया.लेकिन जब प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी का होश उड़ गया और बच्चा गिराने की बात करने लगा.गांव समाज के लोगो को जब इस बात की भनक लगी तो मामला सुलझाने को लेकर पंचायत भी बुलाई गई.लेकिन अन्त में युवक बड़े ही चालाकी से अपनी बहन की मदद से प्रेमिका का बच्चा गिराने में सफल हो गया.जिसके बाद पीड़ित प्रेमिका को परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जँहा दलसिंहसराय थाना की दरोगा दिव्या ज्योति ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय के एक पंचायत के युवक की बहन पीड़ित लड़की की बेस्ट फ्रेंड थी.उनकी बहन ही एक साल पहले दोनों में दोस्ती करवाई.दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गया.और इसी बीच दोनों कई बार मिले.और शादी की बात कह शारीरिक संबंध भी बनाया ।.परन्तु एक महीने पहले प्रेमिका गर्भवती हुई और इसकी जानकारी प्रेमी को वह देने गई तो प्रेमी ने उसे गर्भपात कराने की बात करते हुए वहाँ से भगा दिया. पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दिए तो परिजनों ने राजा के घरवालों से मिलकर शादी की बात कही लेकिन उसके घरवालों भी मुकर गए और गर्भपात कराने की बात बोले. हार कर पीड़िता के परिजनो ने गांव के लोगो को इस बात की जानकारी दिया. परन्तु गाँव वालों की बात भी वह मानने के लिए तैयार नहीं हुआ.

घटना में नाटकीय मोड़ तब आया जब राजा दो दिन पहले शादी के लिए तैयार हो गया.परन्तु उसके मन में कुछ और ही चल रहा था.शादी की बात को लेकर लड़के की बहन जो पीड़िता की सहेली थी.उसके घर आई और अपनी सहेली को बधाई देते हुए बोली कि अब तो तुम मेरी भाभी बनने वाली हो चलो पार्टी करते है.जिसके बाद उसकी सहेली ने पीड़िता को लस्सी में दवा मिला कर दे दी.”जिसका असर पीने के कुछ देर बाद हुआ.तब तक प्रेमी अपने मकसद में कामयाब हो गया था.और घर छोड़ कर फरार हो गया.पीड़िता ने प्रेमी सहित तीन लोगों पर साजिश के तहत दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है.थानाध्यक्ष कुमार ब्रिजेश ने बताया कि आरोपी सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की करवाई में जुटी है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!