Patna

अगले माह मिलेगी 3 नई सौगात:गंगा एक्सप्रेसवे, मीठापुर का नया फ्लाईओवर और महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन होगा चालू।

पटना।
पटना शहर को जून में तीन नई सौगात मिलेगी। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे, मीठापुर का नया फ्लाईओवर और महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन शामिल है। तीनों प्रोजेक्ट के चालू होने के बाद शहर में वाहनों का परिचालन स्मूथ होगा। इसके साथ गंगा एक्सप्रेसवे और महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन चालू होने के बाद उत्तर बिहार में आने-जाने को नई सुविधा बहाल होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मीठापुर फ्लाईओवर बन कर तैयार हो गया है। इसके चालू होने के साथ ही करबिहिया से गर्दनीबाग, विधानसभा, सचिवालय आदि इलाकों में जाम मुक्त यात्रा शुरू होगी। वर्तमान समय में पुनपुन लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद पुनपुन जाने वाले लोग भी जाम मुक्त यात्रा कर सकेंगे।

महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन तैयार

म हात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन बनकर तैयार हो गया है। इसकी कुल लंबाई 5.575 किमी लंबा है। जुलाई 2010 में पश्चिमी लेन के 44 नंबर पाया पर पहली बार गड़बड़ी पाई गयी। 2016 में पश्चिमी लेन में काम शुरू हुआ था। करीब पांच साल बाद गांधी सेतु का दोनों लेन एक साथ चालू होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!