शाम को घर से निकला मजदूर,सुबह दलसिंहसराय घटहो के चौर में मिला लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका
दलसिंहसराय,घटहो थाना स्थित सुल्तानपुर घटहो गांव से मंगलवार की देर शाम घर से निकला मजदूर का शव मुसापुर गांव स्थित भूसनी मठ चौर से मिलने से सनसनी फैल गई.मृतक की पहचान सुल्तानपुर घटहो गांव के वार्ड संख्या-1 निवासी रामप्रवेश गिरी के पुत्र मिथुन गिरी (37) के रूप में हुई है.मृतक के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं.ऐसे में पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.परिजनों के अनुसार मिथुन मंगलवार की देर शाम घर से निकला था.रात काफी देर हो जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोग परेशान हो गए.आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की गई,लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. बुधवार सुबह गांव के बाहर भूसनी मठ चौर में उसका शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली.शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया.देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
प्रेम प्रसंग में मारपीट के बाद हत्या का आरोप
मिथुन के शरीर पर जख्म के निशान मिलने के बाद परिजनों ने गांव के ही अवधेश गिरी,उसकी पत्नी कामनी देवी,अजीत गिरी सहित आधा दर्जन लोगों पर मिथुन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.मृतक की मां ने पुलिस को पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ मिथुन के कथित अवैध संबंध की जानकारी भी दी है.पुलिस ने इसी मामले में पूछताछ के लिए अवधेश गिरी की पत्नी कामिनी देवी को हिरासत में लिया है.उससे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है.मिथुन की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कुछ दिन पहले ही रोजी-रोटी के लिए राजकोट से गांव लौटे मिथुन की इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने ग्रामीणों को भी सकते में डाल दिया है.
सुचना के बाद दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे.उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों से जांच की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया.टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं,जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा.पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
घटहो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह और शरीर पर मिले जख्मों की प्रकृति स्पष्ट होने की उम्मीद है.फिलहाल हत्या की आशंका से लेकर आपसी विवाद और अन्य कारणों तक की पड़ताल की जा रही है.पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
