इंदौर एक्सप्रेस से शराब लेकर पटना पहुंची युवती:ग्रेजुएट की छात्रा
पटना में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, युवती बनारस से इंदौर एक्सप्रेस के जरिए शराब लेकर पटना पहुंची थी।बताया गया कि सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों ने ट्रेन से उतरने के बाद युवती को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही वह भागने लगी। इसी दौरान पुलिस ने उसे एक युवक के साथ पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली गई तो पर्स और बैग से शराब बरामद हुई।
युवती दानापुर की रहने वाली है
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह दानापुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसे किसी व्यक्ति के जरिए शराब पटना लाने के लिए भेजा गया था। करीब 14 हजार रुपए की शराब पहुंचाने के बदले उसे 2 हजार रुपए देने की बात कही गई थी।युवती के अनुसार, वह बीए की तैयारी कर रही है। साथ ही बिहार पुलिस में भर्ती होने की तैयारी भी कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती को शराब उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति कौन है और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस युवती और युवक से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
