Patna

LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत,अब 45 नहीं 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग

पटना: बिहार में LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. उपभोक्ताओं अब नया सिलेंडर लेने के लिए 45 दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता अब 25 दिन पूरे होने के बाद ही दोबारा गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे. इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पहले कैसी थी व्यवस्था?
पहले की व्यवस्था की बात करें तो, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने के लिए 45 दिनों का समय निर्धारित था. एक बार सिलेंडर बुक करा लेने के बाद उपभोक्ताओं को 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था. लेकिन अब सिर्फ 25 दिनों का ही इंतजार करना पड़ेगा. इसे फैसले से कई परिवारों को राहत मिल सकेगी.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस वजह से किया गया समय में बदलाव
जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर जानकारी इंडियन ऑयल के गैस, बिहार-झारखंड के हेड सौरभ चंद्र ने दी. सौरभ चंद्र की माने तो, उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिफिलिंग के समय में बदलाव किया गया है. ऐसे में अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों रहने वाले एलपीजी उपभोक्ता 25 दिन पूरा होने के बाद अपनी जरूरत के अनुसार दोबारा सिलेंडर बुक करा सकेंगे.

ग्रामीण उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी राहत
रिफिलिंग की अवधि कम होने से उन परिवारों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके घर में LPG की खपत अधिक है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू कामकाज के लिए LPG का इस्तेमाल बढ़ने के कारण लंबे अंतराल की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी. इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस सिलिंडर की बुकिंग के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन करें. यह फैसला बिहार के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *