Samastipur

समस्तीपुर:13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका,यूडी केस दर्ज 

समस्तीपुर।कल्याणपुर: चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर सिमरी गांव में 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. बच्ची की लाश घर से बरामद की गयी है. उसकी पहचान मालीनगर सिमरी निवासी जगदेव राय की पुत्री गूंजा कुमारी के रूप में हुई है. शव को देखने पर शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. इससे मौत के कारणों को लेकर संदेह गहरा गया है और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया.

 

चकमेहसी पुलिस ने जगदेव राय की दूसरी पत्नी ममता देवी से आवेदन लेकर यूडी केस दर्ज करने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

सौतेली मां पर पहले भी मारपीट का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, जगदेव राय की दो शादियां हुई हैं. पहली पत्नी से दो बच्चियां थीं. करीब दस वर्ष पहले पहली पत्नी की मौत हो गयी थी. इसके बाद जगदेव ने कई बार शादी का प्रयास किया, लेकिन शादी नहीं हो सकी.

 

बताया जाता है कि करीब तीन वर्ष पूर्व वह एक महिला को साथ लेकर आये और गांव के मंदिर में शादी की. दूसरी पत्नी का मायका दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलवारा गांव में बताया गया है. दूसरी पत्नी से तीन वर्षों में दो बच्चे हुए हैं.पहली पत्नी की दोनों बेटियों में बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि 13 वर्षीय गूंजा घर पर थी. परिजनों का आरोप है कि गूंजा के प्रति उसकी सौतेली मां का व्यवहार कथित तौर पर हिंसात्मक था.

 

दस दिन पहले डंडे से हमला करने का आरोप

परिजनों के अनुसार, करीब दस दिन पहले गूंजा की सौतेली मां ने उस पर डंडे से हमला किया था. इस घटना में उसकी कलाई और जबड़े में गंभीर चोट आयी थी.रविवार रात अचानक गूंजा की मौत के बाद गांव में हत्या की आशंका जतायी जा रही है. ग्रामीणों और अन्य परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

 

दूसरी पत्नी के आवेदन पर यूडी केस को लेकर सवाल

ग्रामीणों ने गूंजा की मौत के मामले में उसकी सौतेली मां को आवेदक बनाये जाने पर भी सवाल उठाये हैं. उनका कहना है कि केस दर्ज करने से पहले मृतका के ननिहाल पक्ष से संपर्क किया जाना चाहिए था. इसको लेकर ग्रामीण पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं.

 

पिता दिल्ली में, रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि फिलहाल मृतका के पिता दिल्ली में रहते हैं और कोई अन्य स्थानीय अभिभावक नहीं है. दूसरी मां के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज कर अंत्यपरीक्षण कराया जा रहा है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *