दलसिंहसराय के केवटा में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने छुड़ाया,हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई,जब पुलिस एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची. पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया,लेकिन इसी दौरान परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया.देखते ही देखते बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया.भीड़ कि वजह से ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,पुलिस टीम में दरोगा संतोष कुमार अपनी टीम के साथ अनुसंधान के सिलसिले में एक युवक आरोपी को पकड़कर थाना ले जाने की कोशिश कर रही थी.इसी दौरान उसके परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे.ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया.कुछ देर में स्थिति ऐसी हो गई कि सड़क पर ही पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए.और देखते ही देखते भीड़ ने युवक को छुड़ा लिया.इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिससे पुलिस के जवान को चोट आयी है.वही घटना के दौरान काफी देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही.
दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई.इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया.बताया जा रहा है कि आरोपी किसी मामले में पुलिस के लिए वांछित था और इसी को लेकर पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी.हालांकि, ग्रामीणों द्वारा आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाए जाने के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.पुलिस की ओर से आरोपी और उसे छुड़ाने में शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस 2024 के एक मामला में आरोपी को पकड़ने गई थी.जिसमें ग्रामीण और घर वाले टीम से उलझ गए और गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ा लिया.पुलिस की तरफ से कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
