Dalsinghsarai

दलसिंहसराय जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजक समितियों का विजुअल आर्ट के सदस्यों ने किया अवलोकन

दलसिंहसराय, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रमों एवं आकर्षक पूजा पंडालों का विजुअल आर्ट की टीम ने अवलोकन किया.संस्था की टीम ने टेन स्टार क्लब, अम्बेडकर नवयुवक कृष्ण जन्मोत्सव समिति, 32 नंबर गुमटी के निकट आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव तथा चिल्ड्रेन यंग क्लब के पूजा पंडालों में पहुंचकर चल रहे कार्यक्रमों एवं आयोजन की व्यवस्थाओं को देखा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विजुअल आर्ट प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बेहतर एवं आकर्षक आयोजन करने वाली पूजा समितियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाता है.इसी उद्देश्य से संस्था के सदस्यों ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर आयोजक समितियों के कार्यक्रमों का अवलोकन किया.

 

 

इस दौरान टेन स्टार क्लब (हीरालाल साह धर्मशाला) की ओर से सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया.मौके पर चंदन प्रसाद, अमित मालाकार,जितेंद्र कुमार, चित्रकार मो. सुलेमान, डॉ. संजीव प्रकाश, उत्सव जायसवाल, अमित पोद्दार, हेमंत आनंद, सज्जन कुमार, बलराम पंडित, रूपक कौशल, आलमगीर अंसारी, विपीन कुमार एवं शैलेश कानू उपस्थित थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।