Samastipur

भीम अखाड़ा दंगल में जूही ने लगातार पांचवीं बार मारी बाजी

Samastipur,विभूतिपुर,प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर स्थित ऐतिहासिक दैंता पोखर भीम अखाड़ा परिसर में सर्व कल्याणी मां दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रविवार को फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। देर शाम तक मुकाबले जारी रहे। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय की जूही ने सोनीपत की ज्योति को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही जूही ने भीम अखाड़ा में लगातार पांचवें वर्ष जीत दर्ज करने का गौरव हासिल किया। ज्योति उपविजेता रहीं। पुरुष वर्ग में गाजीपुर के आंचल और सोनभद्र के धर्मेंद्र को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 37 जोड़ी महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपने दांव-पेच आजमाए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विभूतिपुर भीम अखाड़ा में लगातार चार वर्षों से विजेता रहे दिनेश पहलवान बगहा ने देवरिया के संदेश को पराजित किया। वहीं, नंदीनगर के करण को इस बार आशीष ने शिकस्त दी। छपरा के मंटू ने पश्चिम बंगाल के धमाका को हराया। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में दो पुरुष पहलवानों के बीच कुश्ती देखने के लिए दर्शकों की भीड़ बेकाबू होने लगी। मेला कमेटी ने दोनों पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। अखाड़ा परिसर में कुश्ती प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। वहीं कुश्ती के निर्णायक मंडली में कमलकांत पहलवान एवं रामप्रीत पहलवान तथा दर्शकों को आंखों देखा हाल अमर चौधरी सुन रहे थे मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ राय, सचिव सतीश झा, महासचिव ललन सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत राय, पूजा समिति के अध्यक्ष रामप्रवेश राय, भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा, मिथिला मिल्क यूनियन के अध्यक्ष उमेश राय, कमेटी के सदस्य मंटून राय सुमित अन्य सदस्य एवं कमेटी के लोग मौजूद थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *