Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में बरनवाल वैश्य महासभा की नई कार्य- समिति गठन हेतु चुनाव को लेकर हुई चर्चा

दलसिंहसराय,श्री भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा, वाराणसी का सत्र 2026-29 की नई कार्य- समिति गठन हेतु चुनाव को लेकर दलसिंहसराय शहर के मेन बाजार स्थित बरनवाल सेवा सदन में संघ के संरक्षक प्रो. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया.जिसका संचालन प्रिंस कुमार राजू ने किया.बिहार प्रदेश कार्यसमिति के अध्यक्ष राजू बरनवाल सहित कई जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में वक्ताओं ने होने वाले निर्वाचन को लेकर तैयारी रणनीति पर चर्चा किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और समाज के अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया.वही यूपी,बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने समाज की एकता और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि आगामी 25 अक्टूबर को देवघर में मतदान होगा जहाँ बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.वही 01 नवम्बर को देवरिया में भारत के शेष राज्यों एवं नेपाल के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.इसे लेकर नामांकन 13 से बरनवाल सेवा सदन,वाराणसी में होगा.

 

 

 

बैठक में डॉ. अजय प्रकाश अशोक प्रसाद बरनवाल, प्रदीप बरनवाल, जय शंकर प्रसाद, अनिल कुमार बबलू, विवेक हर्ष, ज्योति प्रकाश,राकेश बरनवाल, राजन बरनवाल, संजय बरनवाल, शशि भूषण बरनवाल, कृष्ण मोहन, ब्रजेश बरनवाल, दीपक बरनवाल,राम कुमार,हरि ओम लाल,अनिल कुमार लाल, मनीष बरनवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *