Dalsinghsarai

आर.बी.कालेज दलसिंहसराय में आयोजित विविध खेल प्रतियोगिताओं का समापन समारोह आयोजित

दलसिंहसराय,आर बी कॉलेज में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो (डॉ.)संजय झा की अध्यक्षता में आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया.कार्यक्रम का संचालन खेल पदाधिकारी उदय शंकर विद्यार्थी ने किया.कार्यक्रम के दौरान खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, वालीवाल, फुटबॉल आदि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य एवं खेल पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रो. झा ने खेल में शिरकत करने वाले समस्त प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एंव कहा कि खेल का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है.खेल हमें अनुशासन,प्रेम,सहयोग एवं सद्भावना सिखाता है.जीवन में इन मानवीय मूल्यों का महत्वपूर्ण स्थान है.छात्र पढ़ाई के साथ – साथ खेल में भी भाग लेते हुए अपना सर्वांगीण विकास करें और अपने जीवन के सर्वोत्तम लक्ष्य को प्राप्त करे.

 

उन्होंने खेल पदाधिकारी से कहा कि छात्रों के हित में महाविद्यालय स्तरीय वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार कर महाविद्यालय में नियमित खेल का आयोजन करवाएं.मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार, डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. अपूर्व सारस्वत,डॉ. सोहित राम सहित कई खेल प्रतिभागी उपस्थित थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।