दलसिंहसराय:खेत से घर लौटते समय गोईला चौर में गिरा ठनका,युवक की मौत,भाई घायल
दलसिंहसराय,खेत में काम निपटाकर घर लौट रहे दो भाइयों पर रविवार को अचानक आसमानी बिजली का कहर मौत बनकर टूट पड़ी.सीमावर्ती बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोईला चौर के समीप ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया.हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.
दोनों को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव,जमुना टार रचीहाई वार्ड संख्या-3 निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र राम भजन कुमार (32) के रूप में हुई है.वहीं घायल युवक की पहचान उसके भाई अमरजीत कुमार के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि राम भजन कुमार अपने भाई अमरजीत कुमार के साथ खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे. ईसी दौरान गोईला चौर के पास अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा.इसकी चपेट में आने से दोनों भाई झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.
यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राम भजन कुमार को मृत घोषित कर दिया.वहीं, अमरजीत कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.राम भजन कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए. युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसरा रहा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
