Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:शराब लदी कार एनएच किनारे पलटी, ग्रामीणों ने लूट लिए शराब के कार्टन

दलसिंहसराय: थाना क्षेत्र के बैगन चौक के समीप एनएच-28 पर रविवार की दोपहर बारिश के दौरान शराब से लदी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद कार में शराब लदी होने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते कई लोगों ने कार से शराब की बोतलें और कार्टन निकालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने शराब के अधिकांश कार्टन लूट लिए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग शराब लेकर वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ कार्टन शराब बरामद किए हैं। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि बरामद शराब की मिलान और गिनती की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कार में कुल कितनी शराब लदी थी और पुलिस ने कितनी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल के आसपास भी शराब की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

 

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। दुर्घटना के बाद शराब की लूट में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ तथा अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब बरामदगी और लूट की घटना को लेकर जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *