दलसिंहसराय:पगड़ा चौक के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत,सड़क जाम
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एन एच 28 पगड़ा चौक के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई.दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई.हादसे से आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना स्थल के पास एनएच-28 पर आवागमन बाधित कर सड़क जाम कर दिया.जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
मृतका की पहचान लखीसराय जिले के पोरी बाजार, बरियारपुर निवासी संतोष कुमार की पत्नी रेखा कुमारी (36) के रूप में बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, रेखा देवी रविवार को स्कूटी से कहीं जा रही थीं.इसी दौरान पगड़ा चौक के समीप भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया.टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
महिला की मौत से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.लोगों ने एनएच-28 पर बांस बल्ला से वाहनों का आवागमन रोक दिया.देखते ही देखते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.जाम में छोटे-बड़े वाहनों के साथ यात्री वाहन भी फंस गए.सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाया.
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई.शव को पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
