Patna

DSP सद्दाम के बेटे अली बने कान्हा:जन्माष्टमी पर परिवार का अनोखा अंदाज,हुआ वायरल 

पटना.कटिहार में जन्माष्टमी के मौके पर सामाजिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन के परिवार ने ऐसा काम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।जन्माष्टमी के अवसर पर डीएसपी सद्दाम हुसैन ने अपने बेटे मोहम्मद अली को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी नटखट कान्हा के रूप में सजाया। मोर मुकुट, पीतांबर और मुरली के साथ सजे नन्हे अली ने सबका दिल जीत लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

DSP के पहल की तारीफ कर रहे लोग

 

इसके बाद डीएसपी सद्दाम अपनी पत्नी के साथ बेटे को गोद में लेकर सड़क पर निकले और जन्माष्टमी के जश्न में शामिल हुए।यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश माना जा रहा है।

 

लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि त्योहार किसी एक धर्म का नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का नाम है।जब एक पुलिस अधिकारी का परिवार धार्मिक पहचान से ऊपर उठकर इस तरह से त्योहार मनाता है, तो यह समाज के लिए एक बड़ा संदेश बन जाता है।

 

कटिहार पुलिस में तैनात ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन पहले भी अपने मानवीय कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं। इस बार उनके परिवार के इस अनोखे अंदाज ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *