Samastipur

समस्तीपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव जलाने का आरोप

समस्तीपुर।सरायरंजन.थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के वार्ड नंबर-3 में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए उसके भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। मृतका की पहचान शिव कुमारी देवी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के भाई अमरेश कुमार पासवान, पिता स्व. राम उदगार पासवान, निवासी हरपुर एलौथ ने सरायरंजन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में अमरेश ने बताया कि उसकी बहन शिव कुमारी देवी की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज से रामचंद्रपुर निवासी स्व. गनौड़ पासवान के पुत्र विभीषण पासवान से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भाई के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे उसकी बहन के पति विभीषण पासवान ने फोन कर बताया कि शिव कुमारी की मौत हो गई है। उसने यह भी बताया कि परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया घाट लेकर आए हैं। आरोप है कि विभीषण ने वीडियो कॉल के माध्यम से शव दिखाने की बात भी कही थी। इसके बाद अमरेश अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बहन के संबंध में जानकारी लेने के लिए निकले।

 

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जांच-पड़ताल के दौरान उन्हें पता चला कि शिव कुमारी की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जला दिया। अमरेश ने आवेदन में पति विभीषण पासवान के अलावा दो भैंसुर, सास, गोतनी पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने के कारण उनकी बहन की हत्या की गई। सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि विवाहिता के भाई की ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *