Samastipur

सड़क दुर्घटना के बाद जब्त गाड़ी अब थाने में नहीं रहेगी, 24 घंटे में मिलेगा 

समस्तीपुर.सड़क दुर्घटना के बाद जब्त होने वाले वाहनों को अब महीनों तक थाने में खड़ा रखने की व्यवस्था खत्म करने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय ने दुर्घटना के मामलों में आवश्यक जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 24 घंटे के भीतर वाहन उसके मालिक को सौंपने का निर्देश दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

किसी मामले में वाहन को साक्ष्य के तौर पर रोकना जरूरी होने पर पुलिस को इसका स्पष्ट कारण दर्ज करना होगा। इस व्यवस्था की निगरानी के लिए जिले में पुलिस मुख्यालय के स्तर से डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की जाएगी। साथ ही पुलिस मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। दुर्घटना में जब्त वाहन से संबंधित जानकारी या शिकायत के लिए 9031829356 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस नंबर पर वाट्सऐप की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

अभी छह महीने तक का लग रहा समय अभी सड़क हादसे के बाद वाहन जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। चालक के फरार होने, मालिक की पहचान, प्राथमिकी, जांच और न्यायालय की प्रक्रिया के कारण वाहन लंबे समय तक थाने में पड़ा रहता है। कई मामलों में इसे छुड़ाने में एक से छह महीने तक का समय लग जाता है। इससे वाहन खुले में खड़े रहने के कारण खराब भी होने लगता है। नई व्यवस्था में पुलिस को प्राथमिक जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरी कर वाहन को अनावश्यक रूप से थाने में नहीं रखने का निर्देश दिया गया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।