विद्यापतिनगर में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार:22 लीटर देसी और 51 बोतल विदेशी शराब जब्त
विद्यापतिनगर में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 22 लीटर देसी और 51 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।थाने में तैनात एसआई अजय कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि मड़वा गोपालपुर निवासी दिलीप महतो के घर में शराब रखी हुई है।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दिलीप महतो के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक कमरे से 10 लीटर देसी चुलाई शराब से भरा प्लास्टिक का गैलन मिला। इसके अलावा, तीन प्लास्टिक बाल्टी में 6 लीटर और एक एमएजेडए बोतल में 1 लीटर देसी शराब बरामद हुई।
आंगन में अलग-अलग बोरों में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की 51 बोतलें भी मिलीं। इन बोतलों की कुल मात्रा 9.180 लीटर बताई गई है। पुलिस ने जब्त की गई शराब की विधिवत जब्ती सूची बनाई।थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शराब खरीदकर बेचने की बात कबूल की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
