Samastipur

“समस्तीपुर:सड़क हादसे में युवक की मौत:रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था..

समस्तीपुर में बुधवार रात ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विभूतिपुर थाना के भरपुरा वार्ड-11 के रहने वाले इंद्रदेव दास का बेटा राधे कुमार (20) है। जो रेलवे की की चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के भाई कृष्णा कुमार ने बताया कि राधे कुमार रेलवे की चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल भी हो चुका था। बुधवार रात वह सिंघिया चौक से घर का सामान खरीदकर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बंधन बैंक के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बंधन बैंक के पास की है।

 

काफी देर तक राधे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फोन रिसीव कर परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

ट्रक चालक फरार

 

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मामले में मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *