Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे जन्माष्टमी पर स्कूल में मनाया उत्सव

दलसिंहसराय।शहर के थाना रोड स्थिति धनपत प्रिया मध्य विद्यालय में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान बच्चे राधा, कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा धारण कर लोगों का मन मोह लिया। नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक छवि ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधान शिक्षक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनके जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत कीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गोपियों की वेशभूषा में छात्राओं ने भी आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी के गीतों और बच्चों की प्रस्तुतियों से उत्सवी माहौल बना रहा। मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता विकसित होती है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।