Samastipur

समस्तीपुर:कहासुनी के बाद घर से निकली छात्रा पुल पर पहुंचकर नदी में कूदी, खोज जारी 

समस्तीपुर. पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली पुल से गुरुवार दोपहर एक 15 वर्षीय छात्रा ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी. आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक छात्रा गहरे और तेज बहाव वाले पानी में जाकर लापता हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू करायी गई. समाचार प्रेषण तक नदी में खोजबीन जारी थी.लापता छात्रा की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चकहाजी वार्ड संख्या-8 निवासी सुरेश महतो की 15 वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया गया कि गुरुवार दोपहर अंजलि बिरौली पुल के पास पहुंची और अचानक बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी. नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह देखते ही देखते गहरे पानी में चली गई.

 

बहन से कहासुनी के बाद घर से निकली थी अंजलि

ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पहले अंजलि की अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद वह घर से निकल गई थी.

 

हालांकि, छात्रा ने नदी में छलांग क्यों लगायी, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 

स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बूढ़ी गंडक नदी में छात्रा की तलाश शुरू करायी.

 

समाचार प्रेषण तक नदी और आसपास के क्षेत्र में छात्रा की खोजबीन जारी थी. पुलिस और स्थानीय लोग भी तलाश अभियान में जुटे हुए थे.

 

छह भाई-बहनों में एक थी अंजलि

अंजलि छह भाई-बहनों में एक थी. उसके पिता सुरेश महतो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

 

अंजलि के नदी में लापता होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घटना के कारणों की पुलिस कर रही जांच

पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है. ग्रामीणों से मिली जानकारी में बहन से कहासुनी के बाद घर से निकलने की बात सामने आयी है, लेकिन नदी में छलांग लगाने के कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *