Begusarai

बेगूसराय ज्वेलर्स लूटकांड में नाबालिग समेत आठ गिरफ्तार,लूटे थे 35 लाख

बेगूसराय जिले के फुलबड़िया थाना क्षेत्र के फुलबड़िया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में 16 अक्टूबर को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गये जेवरात के साथ हथियार, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गयी दो बाइक भी बरामद की हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डीएसपी के नेतृत्व में गठित हुई थी विशेष टीम

एसपी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी. इसमें डीआइयू, चीता बल और एसटीएफ को शामिल किया गया था. टीम ने घटनास्थल समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव में राम उपकार के बगीचे में छापेमारी की. यहां से घटना में इस्तेमाल पल्सर 220 सीसी समेत दोनों बाइक बरामद की गयीं.

 

राम उपकार से पूछताछ में सामने आये आरोपियों के नाम

पुलिस ने कथित तौर पर आरोपियों की मदद करने वाले राम उपकार सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसका भांजा राजवर्धन और उसके चार दोस्त घटना में शामिल थे. इसके बाद पुलिस ने दुलारपुर पेठियागाछी स्थित घर से अंशुमान कुमार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर कथित मुख्य साजिशकर्ता और लाइनर मो राजा को पश्चिम बंगाल के अयुबनगर से गिरफ्तार किया गया.

 

खाली डिब्बे, मोती और बैग भी बरामद

पुलिस के मुताबिक, मो राजा की निशानदेही पर वीरपुर थाना क्षेत्र के दिघवे टोला गाछी से लूटे गये जेवरात के खाली डिब्बे, 400 मोती और एक बैग बरामद किया गया. वहीं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी माधव कुमार को झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

 

इसके बाद पुलिस ने राजवर्धन और कन्हैया उर्फ कालिया को लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित नीलबहरी गाछी से गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर 1 किलो 440 ग्राम चांदी के पायल बरामद किये गये.

 

पिस्टल, देसी कट्टा और कारतूस भी मिले

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 7.65 एमएम की पिस्टल, एक मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, दो खोखा, 315 बोर का एक देसी कट्टा और 315 बोर के पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं. पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *