बीड़ी-तंबाकू मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई तेज होगी, 13वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
दलसिंहसराय,ऑल इंडिया बीड़ी सिगार टुबैको वर्कर्स फेडरेशन का दो दिवसीय 13वां राष्ट्रीय सम्मेलन जिला परिषद डाकबंगला परिसर में प्रतिनिधि सत्र के साथ संपन्न हो गया.दूसरे दिन के प्रतिनिधि सत्र की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल नसीम अंसारी, भारती न्यायपल्ली एवं नवेंदु घोर ने किया.सत्र की शुरुआत एटक के राज्य अध्यक्ष गजनफर नवाब द्वारा शोक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के साथ हुई,जिसमें दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गई.
स्वागत समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार समीर ने दलसिंहसराय के औद्योगिक इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में मुंगेर के बाद 1905 में यहां सिगरेट फैक्ट्री लगी थी, जो 1953 में बंद हो गई.उन्होंने कहा कि बीड़ी उद्योग को धीरे-धीरे बंद करने की साजिश हो रही है, इसके खिलाफ व्यापक संघर्ष की जरूरत है.प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन ऊषा सहनी ने किया.सम्मेलन स्थल का नामकरण अब्दुल रऊफ एव बैद्यनाथ चौधरी और सभागार का नामकरण पूर्व ट्रेड यूनियन नेता सत्यनारायण ठाकुर के नाम पर किया गया था.सम्मेलन में 16 राज्यों के 137 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.सम्मेलन में कुल पांच प्रस्ताव पारित किए गए,जिसमें दलसिंहसराय की बंद पड़ी सिगरेट फैक्ट्री को पुनःचालू कराने का प्रस्ताव प्रमुख रहा.
महासचिव के.विश्वनाथन द्वारा प्रस्तुत कार्य रिपोर्ट पर व्यापक बहस के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया.नई राष्ट्रीय परिषद का गठन किया गया.सम्मेलन में 39 सदस्यीय नई राष्ट्रीय परिषद का सर्वसम्मति से गठन किया गया.जिसमें अध्यक्ष के.विश्वनाथन,महासचिव गजनफर नवाब,उपाध्यक्ष – मो. नसीम एवं सरोजनी आचार्य,सचिव नवेंदु धर, मो. मुशर्रफ एवं भारती न्यायपल्ली,कोषाध्यक्ष रामविलास शर्मा को बनाया गया.नवनिर्वाचित परिषद को बीड़ी-तंबाकू मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, रोजगार की सुरक्षा और बंद पड़ी इकाइयों को चालू कराने के लिए संघर्ष तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
