गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत घर से निकला था खेलने आदित्य
Samastipur :सरायरंजन | थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पंचायत स्थित भोजपुर मुसहरी टोल में शुक्रवार की शाम पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान भोजपुर गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी संदीप कुमार के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। मां बबीता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चे के पिता संदीप कुमार ने बताया कि आदित्य खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर के पास ही पानी से भरे गड्ढे में डूब गया।
काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि बच्चा उस ओर खेल रहा था। इसके बाद परिजनों ने संदेह के आधार पर पानी भरे गड्ढे में तलाश की, जहां से आदित्य का शव बरामद हुआ। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गड्ढे खोद कर छोड़ने पर जताई चिंता घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इंकलाबी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मिट्टी जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाते हैं।