Begusarai

बेगूसराय में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटे 40 लाख के गहने:दो बाइक पर सवार अपराधियों ने की 15 राउंड फायरिंग

बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े फुलवड़िया बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बाइक सवार अपराधियों ने 40 लाख रुपए की ज्वेलरी लूट ली। घटना दिन में एक बजकर 45 मिनट की है। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने हेलमेट पहना था और मास्क लगाया था।ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद दुकानदार और अंदर मौजूद कुछ कस्टमर घटना का विरोध नहीं कर पाए और दुकान से निकलकर भाग गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना के बाद बेगूसराय एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के हार्ड डिस्क को अपने साथ ले गई है। वहीं, पीड़ित दुकानदार ने बताया कि पुलिस ने लूटी गई ज्वेलरी और कैश की बरामदगी का आश्वासन दिया है।

 

घटना फुलवड़िया बाजार स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स की है। जानकारी के मुताबिक, करीब दो बजे दो बाइक पर सवार छह अपराधी दुकान के पास रूके। इस दौरान दो बदमाश पिस्टल लहराते हुए दुकान में घुस गए, जबकि बाहर खड़े चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग की आवाज सुनकर दुकान के अंदर मौजूद कस्टमर और ग्राहक जान बचाकर बाहर की ओर भागे, जबकि बाहर सड़क पर मौजूद लोगों के बीच भी भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

 

दुकान के मालिक भवेश कुमार ने बताया कि घटना के दौरान मैं दुकान में ही था। मेरे साथ दुकान में एक कर्मचारी के अलावा, बरौनी थाना क्षेत्र की निवासी सुनीता देवी समेत करीब चार-पांच ग्राहक मौजूद थे, जो ज्वेलरी देख रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज सुनकर दुकान के अंदर और बाहर मौजूद सभी लोग जान बचाकर किसी तरह बाहर की ओर भागे।

 

बदमाशों ने दुकान के अंदर भी तोड़फोड़ की

 

भवेश कुमार ने बताया कि दुकान के अंदर पहुंचने के बाद बदमाशों ने काउंटर और तिजोरी में रखे ज्वेलरी को बैग में भर लिया। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर और बाहर मिलाकर बदमाशों ने कम से कम पंद्रह राउंड गोलियां चलाई। बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। भवेश के अनुसार बदमाश, उनकी दुकान से करीब दो सौ ग्राम सोना, दो किलो चांदी और गल्ला में रखा एक लाख रुपया नकद लूटकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फुलवड़िया थाना की पुलिस और तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और पीड़ित दुकानदार तथा वहां मौजूद अन्य लोगों से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।

 

अपराधियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

 

घटना की सूचना मिलने के बाद SP मनीष मौके पर पहुंचे और पीड़ित भवेश कुमार पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कि 6 बदमाशों ने ज्वेलर्स शॉप में लूटपाट की है। दहशत फैलाने के लिए आठ-दस राउंड फायरिंग भी की है। मौके से 7 खोखा बरामद किए गए है।बदमाशों ने 150 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर लूट कर भागे हैं। तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में टीम CCTV फूटेज देख रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *