Samastipur

समस्तीपुर में फरार आरोपियों पर पुलिस सख्त, सरेंडर नहीं तो होगी कुर्की

समस्तीपुर।अंगारघाट थाना पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सोमवार को थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी पंचायत स्थित दोनों आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा कर 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि चैता दक्षिणी पंचायत के लिलजी टोला निवासी फौदी राम के पुत्र पंकज कुमार राम और विनोद राय के पुत्र राकेश कुमार राय जानलेवा हमला मामले में दर्ज प्राथमिकी के आरोपित हैं. दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं.

 

30 दिन में सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चस्पा किया गया है. उन्हें 30 दिनों के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है.

 

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर दोनों आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!