Samastipur

सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने सड़क पर की धान की रोपनी

समस्तीपुर।सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत के जान मोहम्मदपुर वार्ड संख्या-1 से उच्च विद्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर धान की रोपनी कर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वर्षों से सड़क निर्माण की कर रहे हैं मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

“जब सड़क नहीं बनी, तो धान ही उगा देंगे”

विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण भैयाराम सहनी ने तंज कसते हुए कहा कि जब सड़क चलने योग्य नहीं है, तो उस पर धान ही रोप दिया जाए, ताकि कम से कम कुछ फसल तो मिल सके.

 

जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप

क्षेत्रीय युवा समाजसेवी बागी संजीव कुमार इन्कलाबी उर्फ भाई जी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो धान की फसल के बाद सड़क पर गेहूं, आलू और मक्के की खेती कर विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!