Samastipur

रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड:ग्रामीणों ने पकड़ करवाई शादी

समस्तीपुर में रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा। दोनों घर के पास बातचीत कर रहे थे, इसकी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद महिला के पति और गांव के लोगों ने दोनों की शादी करा दी। मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि खगड़िया की रहने वाली अनुराधा कुमारी करीब डेढ़ साल पहले सिंघिया खुर्द गांव स्थित एएनएम कॉलेज में एडमिशन कराई थी। पढ़ाई के दौरान कॉलेज के स्टाफ मनोहर कुमार से अफेयर शुरू हुआ और 6 महीना पहले मनोहर से लव मैरिज की। हालांकि, मनोहर भी पहले से शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पंचयात में शादी की बात कही

 

अनुराधा का पहले से पन्नालाल यादव से अफेयर चल रहा था। लव मैरिज के बाद भी दोनों की बातचीत होती थी। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। शनिवार की रात पन्नालाल अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया।लोगों ने दोनों को पकड़ा। इसके बाद पंचायत बैठी। इसमें दोनों की शादी कराने की सहमति बनी। फिर मनोहर की उपस्थिति में अनुराधा की शादी पन्नालाल से कराई गई। पन्नालाल ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव के रहने वाले हैं और वो भी दो बच्चे का पिता हैं। एक 12 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है।

 

खगड़िया में हुई थी जान-पहचान

 

प्रेमी पन्नालाल ने बताया कि करीब 10 साल पहले मैं खगड़िया में रहता था। वहां एक स्कूल में पढ़ाता था। अनुराधा उसी स्कूल में पढ़ती थी। दोनों की जान-पहचान हुई, फिर नजदीकियां बढ़ी, लेकिन बाद में वापस घर आ गए। यहां मेरी शादी दूसरी लड़की से हो गई।अनुराध ने जब सिंघिया गांव में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन कराया तो मुझे इसकी जानकारी मिली। इसके बाद हमलोगों की फिर से बातचीत होने लगी। छह महीना पहले उसने कॉलेज के स्टाफ मनोहर से लव मैरिज की। फिर भी हमलोगों के बीच बातचीच होती रही।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!