महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत,परिजनों ने कहा टेटनस से हुई मौत
समस्तीपुर।मोरवा प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना के सोंगर पंचायत में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई ।
उसकी पहचान वार्ड 9 निवासी रामप्रवेश सहनी की पुत्रवधू खुशबू कुमारी ,21 के रूप में हुई है ।मौके पर पहुंची ताजपुर थाना की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। जनप्रतिनिधियो ने भी मामले की सच्चाई पुलिस को बताई लेकिन पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बारे में मुखिया रंजीत पासवान के द्वारा बताया गया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका मायका सराय रंजन थाना क्षेत्र का नौआचक है। उसके मायके वाले सभी दूसरे प्रदेश में रहते हैं। शुक्रवार की देर संध्या जोरदार बारिश में महिला ने काफी देर तक स्नान किया था। वह कुछ बीमार चल रही थी। रात में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों से उसे दिखाया गया।
ग्रामीण डॉक्टर के द्वारा टिटनेस हो जाने की बात बताई गई। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई ।इसकी जानकारी मायके वाले को दी गई। मृतका के भाई के द्वारा ताजपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई ।मौके पर पहुंची ताजपुर की पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। हालांकि इस क्रम में ग्रामीणों के द्वारा उसका दाह संस्कार करने की तैयारी चल रही थी ।घर से लाश को निकाला गया था। इसी क्रम में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया
।स्थानीय लोगों से कहा सुनी भी हुई ।ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मामले के हकीकत के बारे में पुलिस को जानकारी दी कि हत्या जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि उसका पति भी बाहर रहता है। लेकिन पुलिस ने लोगों की गुहार को नजरअंदाज कहते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट पर ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात बताई जा रही है। फिलहाल जनप्रतिनिधि पुलिस की इस हरकत को अपना अपमान बता रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
