एसआईएफ ने आर.बी.कॉलेज में किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
दलसिंहसराय,भारत का छात्र फेडरेशन एसआईएफ के बैनर तले आर. बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र नेता कुन्दन यादव ने किया.इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला हाथों में लेकर “शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद”,”शिक्षा मंत्री इस्तीफ़ा दो”और “प्रधानमंत्री इस्तीफ़ा दो” के नारे लगाते हुए कॉलेज ग्राउंड से कॉलेज गेट तक विरोध मार्च निकाला.इसके बाद कॉलेज गेट पर एक सभा आयोजित की गई.
संबोधित करते हुए एडवा नेत्री नीलम देवी ने देश की गिरती शिक्षा व्यवस्था,वर्तमान सरकार की शिक्षा नीतियों तथा छात्रों पर किए जा रहे दमन की कड़ी आलोचना की.वहीं छात्र नेता कुन्दन यादव ने कहा कि वर्तमान समय में देश में शिक्षा का निजीकरण, पेपर लीक की लगातार घटनाएं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है,जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन हो गया है.उन्होंने छात्रों से शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में सीपीएम नेता बिधानचंद्र, महेंद्र सिंह, दीपक कुमार, रामसेवक राय, अरविंद राय, धन्नू कुमार, रामबालक राय, रामनारायण सिंह, नवनीत कुमार, नीतीश कुमार, कुन्दन कुमार, अंकेश कुमार, सुभाष कुमार, राहुल प्रियदर्शी, अनिल राय, एडवा की लिता देवी,अइसा नेता नीतीश राणा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
