Dalsinghsarai

बीड़ी मजदूर फेडरेशन की बैठक,1 सितंबर को दिल्ली चलो और 28 सितंबर को राजभवन घेराव का ऐलान

दलसिंहसराय,बिहार राज्य बीड़ी मजदूर फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक भाकपा कार्यालय,दलसिंहसराय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष गजनफर नवाब ने की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैठक की शुरुआत दिवंगत साथियों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. संबोधित करते हुए गजनफर नवाब ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति पूरी तरह किसान और मजदूर विरोधी है.उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बीड़ी उद्योग पर तरह-तरह का पाबंदी लगाकर उसे समाप्त करने पर तुली है,

 

 

जबकि पूंजीपतियों द्वारा निर्मित मिनी सिगरेट उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बीड़ी उद्योग में लगे श्रमिकों के लिए रोजगार सृजन करने में विफल रही है.राज्य सरकार ने बीड़ी मजदूरों को 420 रुपये प्रति हजार न्यूनतम मजदूरी देने की घोषणा तो कागजों पर कर दी है,लेकिन राज्य में कहीं भी धरातल पर बीड़ी श्रमिकों को 420 रुपये मजदूरी नहीं मिल रही है.श्रम विभाग की लापरवाही के कारण न्यूनतम मजदूरी अब तक लागू नहीं हो पाई है.बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षा और मजदूरों के मुद्दों को लेकर 1 सितंबर 2026 को दिल्ली चलो और 28 सितंबर 2026 को राजभवन पटना का घेराव किया जाएगा.

 

 

साथ ही यह भी तय हुआ कि 23 से 24 अगस्त 2026 को दलसिंहसराय में अखिल भारतीय बीड़ी सिगार टुबैको वर्क्स फेडरेशन का 13वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा.सम्मेलन इन्हीं सभी मुद्दों पर केंद्रित रहेगा.इसकी तैयारी जोर-शोर से करने का निर्णय लिया गया.बैठक को महासचिव राम बिलास शर्मा,विनोद कुमार समीर, राम देव सहनी, शिव चन्द्र महतो, सूर्यमोहन राउत, मन्नान अंसारी, सुदामा देवी, शंकर राम, शम्भू चौधरी, मज़हर आलम, मोहम्मद यूनुस, कारो देवी, जगदेव दास, तिरपीत राय, बिष्णुदेव दास, पवन कुमार आजाद सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!