Samastipur

70वीं BPSC परीक्षा में एसडीएम बनीं अलका रानी, विधायक ने किया सम्मानित

Samastipur News: विभूतिपुर प्रखंड के मुस्तफापुर निवासी शिक्षक अमित शर्मा की पत्नी अलका रानी का बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से एसडीएम पद पर चयन हुआ है. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विधायक ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

अलका रानी की सफलता पर विभूतिपुर विधायक अजय कुमार उनके आवास पहुंचे. उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अलका रानी को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.विधायक ने कहा कि अलका रानी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है.

 

क्षेत्र में खुशी का माहौल

अलका रानी के एसडीएम पद पर चयन होने की खबर के बाद परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी. लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!