पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी को भावभीनी विदाई एवं राकेश कुमार का स्वागत
समस्तीपुर | अनुमंडल सभा कक्ष में निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के सम्मान-सह-विदाई समारोह एवं नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में अनुमंडल कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर दोनों अधिकारियों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में अनुमंडल प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, निर्वाचन संबंधी कार्यों के सफल संचालन, यातायात व्यवस्था में सुधार, रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, विभिन्न पुल निर्माण कार्यों की सतत निगरानी, अतिक्रमण हटाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।
इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिलीप कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार का स्वागत किया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
