Vaishali

प्रेमी के दरवाजे पर परिजन समेत पहुंची गर्लफ्रेंड, शादी के बाद प्रेमिका को छोड़कर फरार हुआ युवक

वैशाली।हाजीपुर: कटहरा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी एक युवक को मुजफ्फरपुर जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने जाना महंगा पड़ गया. परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर गुरुवार की रात शादी करा दी. हालांकि शादी के कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार की अहले सुबह युवक मौका पाकर फरार हो गया. इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ युवक के घर पहुंच गई, जहां से युवक और उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए. शनिवार की देर शाम तक युवती युवक के घर के बाहर डटी रही, जिससे मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दो वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर गांव निवासी कुमोद राम के पुत्र चंदन कुमार का मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली एक युवती से पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात चंदन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंचा था. इसी दौरान युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी शादी करा दी.

 

शादी के बाद मौका मिलते ही हुआ फरार

बताया जाता है कि शुक्रवार की अहले सुबह चंदन कुमार मौका पाकर युवती को छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ चैनपुर गांव स्थित उसके घर पहुंची. इस दौरान युवक के परिजनों के साथ युवती की नोंक-झोंक होने की भी बात सामने आई है. बाद में युवक और उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए.

 

दहेज जैसी मांग की चर्चा, पुलिस को नहीं दी गई सूचना

ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा है कि युवक के परिजनों ने पांच लाख रुपये और एक अपाचे बाइक मिलने पर ही युवती को घर में रखने की बात कही है. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर किसी पक्ष ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

 

मामले की सूचना कटहरा थाना पुलिस को नहीं दी गई है. स्थानीय अबाबकरपुर पंचायत के सरपंच प्रभु राम ने बताया कि चंदन कुमार के परिजन घर से फरार हैं और उनका मोबाइल भी बंद है. उनसे संपर्क स्थापित होते ही समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!