Samastipur

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान हसनपुर में हंगामा,पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर:हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के काफिले के गुजरने के दौरान हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उपमुख्यमंत्री से मिलने के लिए जुटी थी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पटसा से लौट रहे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और अपनी समस्याएं बताने के लिए सड़क किनारे एकत्र हुए थे. बताया जा रहा है कि कुछ लोग कथित रूप से छीनी गई जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे थे.

 

भीड़ और पुलिस के बीच हुई झड़प

काफिले को सुरक्षित निकालने के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई. स्थानीय स्तर पर भीड़ की ओर से पथराव किए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना में स्थानीय थाना का एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसका उपचार कराया गया.

 

वीडियो फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही सुंदरिया नगर में बसे लोगों से न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराई गई थी. इसी मामले को लेकर लोग उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे. पुलिस की सक्रियता के कारण उपमुख्यमंत्री का काफिला बिना रुके सुरक्षित घटनास्थल से निकल गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!