मुजफ्फरपुर:ड्यूटी से फरार डायल-112 चालक नशे में पकड़ा गया, केस दर्ज
मुजफ्फरपुर।मोतिहारी. आदापुर थाना में प्रतिनियुक्त डायल-112 के चालक को शराब के नशे में हंगामा करते पकड़ा गया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डायल-112 चालक रणविजय कुमार सिंह (आर्मी नंबर-14835303L) 3 जुलाई 2026 से बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित था. 16 जुलाई को मटियरवा बॉर्डर के समीप वह चार अन्य लोगों के साथ शराब के नशे में हंगामा करता मिला. इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया.
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आदापुर थाना लाई.
इसके बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण एवं एल्कोहल टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की मामले में आदापुर थाना कांड संख्या-249/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. कहा कि कानून सबके लिए समान है और शराबबंदी कानून तोड़ने वालों के खिलाफ, चाहे वे आम नागरिक हों या पुलिस से जुड़े कर्मी, निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
