मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार,वर्दी पहनकर घूम रहा था
मुजफ्फरपुर.पूर्वी चंपारण के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर से नगर थाना पुलिस ने बिहार पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया।
लोगों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान युवक बिहार पुलिस का कोई वैध पहचान पत्र या नियुक्ति संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका।जांच में वह फर्जी पुलिसकर्मी निकला।
गिरफ्तार युवक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो राजेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर स्टेशन पर किस मकसद से घूम रहा था और क्या उसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा अधिक जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
